🔳गोला फेंक में घंघरेठी के भास्कर ने दर्ज की जीत
🔳ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
🔳विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खेल महाकुंभ के दूसरे दिन मिनी स्टेडियम बेतालघाट में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। रिले रेस में बेतालघाट की टीम प्रथम व घंघरेटी दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में रातीघाट की साक्षी बिष्ट प्रथम वह गरमपानी की कुमकुम दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में बेतालघाट के अनुज कुमार प्रथम और गरमपानी के मोहित रौतेला दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बेतालघाट का पवन कुमार प्रथम और गरमपानी का भारत सिंह दूसरे स्थान पर रहा 600 मीटर दौड़ में गरमपानी का विश्वजीत प्रथम और घंघरेटी का अजय कुमार दूसरे स्थान पर रहा।200 मीटर दौड़ में बेतालघाट का रोहित कुमार प्रथम वह गरमपानी का विवेक रावत दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक में घंघरेटी का भास्कर आर्या प्रथम और गरमपानी का आयुष बिष्ट दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस बिष्ट, ब्लॉक खेल समन्वयक गिरीश चंद्र देवराड़ी, तारा पनेरु, कविता परिहार, अमित पाठक, भारती आर्या, पूजा नेगी, नामित सिंह खाती, कौशल गुणवंत, राजकुमार भंडारी, त्रिलोकनाथ, ललित कुमार, पंकज बधानी, सुरेश चंद्र जोशी, यशवंत सिंह हाल्सी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन चंद्र रिखाड़ी एवं सत्यदेव ने किया।




