🔳 टूटे हैं खिड़की दरवाजे, कमरों में लगा है रेत का ढेर
🔳देखरेख के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच चुका केंद्र
🔳विभागीय उपेक्षा पर क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी
🔳ग्रामीणों ने उठाई केंद्र को दुरुस्त किए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सरकारी संपत्ति देखरेख की अभाव में बदहाल होती जा रही है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे बेडगांव में बना आंगनबाड़ी केंद्र की दुर्दशा कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रही है। लाखों की लागत से बने केंद्र के दरवाजे खिड़की तक टूट चुके हैं जबकि कमरों के रेत के ढेर लगे हैं।
हाइवे से सटे बेड़गांव में नौनिहालों को प्राथमिक शिक्षा का कहकहा सिखाने को लाखों रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया। भवन निर्माण के बाद उम्मीद जगी की नौनिहालों को सुविधा मिल सकेगी पर जिम्मेदारों की अनदेखी नौनिहालों के भविष्य पर भारी पड़ गई। लाखों रुपये की लागत से तैयार आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली जिम्मेदारों की अनदेखी की हकीकत बयां कर रहा है। दरवाजे खिड़की टूटने के साथ ही कमरों में रेत व मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। आलम यह है की अब केंद्र में शिक्षा लेने वाले नौनिहालों को समीपवर्ती विद्यालय के एक कमरे में प्राथमिक शिक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है। केंद्र की बदहाली पर क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है। स्थानीय रिंकू बेलवाल के अनुसार लाखों रुपये की सरकारी लागत से बना केंद्र बद्तर हालत में पहुंच चुका है बावजूद विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं। रिंकू ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!