🔳 चतुर्थ श्रेणी के भरोसे अस्पताल संचालित होने से क्षेत्रवासियों में रोष
🔳 जिम्मेदारों ने लगाया उपेक्षा किए जाने का आरोप
🔳 जल्द चिकित्सक की तैनाती किए जाने की उठाई मांग
🔳 अनदेखी किए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में एक महीने से भी अधिक समय से चिकित्सक के न होने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की केंद्र महज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे संचालित हो रहा है बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे है‌। क्षेत्रवासियों ने तत्काल चिकित्सक की तैनाती की मांग उठाई है।
तमाम गांवों के मध्य में काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर तमाम गांवों के ग्रामीण निर्भर है। एक माह पूर्व चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक के सेवानिवृत्त होने के बावजूद आज तक नए चिकित्सक की तैनाती न होने से क्षेत्रवासियों को चिकित्सालय का लाभ नहीं मिल पा रहा। महत्वपूर्ण अस्पताल की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में नाराजगी भी बढ़ने लगी है। स्थानीय महेंद्र सिंह कनवाल के अनुसार महज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा तमाम गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आरोप लगाया की सूदूर गांवों से लोग अस्पताल पहुंच रहे पर चिकित्सक के न होने से ग्रामीणों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल, कुनाल रावत, पंकज परिहार, नारायण सिंह, धन सिंह, दीवान सिंह, गणेश फर्त्याल, जीवन सिंह, रुप सिंह, उमेश सिंह, रमेश आदि ने अस्पताल में तत्काल चिकित्सक की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!