🔳 जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल
🔳 आवाजाही हुई खतरनाक, दुर्घटना का मंडरा रहा खतरा
🔳 सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत, उच्चस्तरीय जांच की मांग
🔳 सरकारी बजट ठिकाने लगाने का जरिया बनी पहाड़ की सड़कें
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

केंद्र व राज्य सरकार ग्रामीण सड़कों पर सुगम आवाजाही को लाखों करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध करा रही है पर धरातल में गुणवत्ताविहीन कार्यो से बजट ठिकाने लगा दिया जा रहा है। बेतालघाट से तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ओखलढुंगा – बवास मोटर मार्ग कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रहा है। मोटर मार्ग पर करीब डेढ़ माह पूर्व साठ लाख रुपये के भारी-भरकम बजट से किया गया डामरीकरण जगह जगह दम तोड़ गया है।
ग्रामीण सड़के सरकारी बजट को ठिकाने लगाने का जरिया बन चुकी है। इसका जीता जागता उदाहरण बन चुका है बेतालघाट – ओखलढुंगा – बवास मोटर मार्ग इसका जीता जागता उदाहरण बन चुका है। राज्य सरकार ने मोटर मार्ग की बदहाली व क्षेत्रवासियों की मांग पर करीब साठ लाख रुपये के बजट को हरी झंडी दी। उम्मीद थी की भारी-भरकम बजट से मोटर मार्ग पर डामरीकरण होने से आवाजाही सुगम हो सकेगी पर उम्मीदें धरी की धरी रह गई। ग्रामीणों के अनुसार लोक निर्माण विभाग रामनगर ने करीब डेढ़ माह पूर्व मोटर मार्ग पर बवास से सेठी तक आठ किलोमीटर दायरें में डामरीकरण करवाया पर वर्तमान में मोटर मार्ग पर हुआ डामरीकरण दम तोड़ चुका है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह के अनुसार डामरीकरण कार्य के समय भी गुणवत्ताविहीन कार्य पर सवाल उठाए गए पर सुनवाई नहीं हुई। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर भी दर्ज कराए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। डामरीकरण उखड़ने से आवाजाही भी खतरनाक हो चुकी है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठा कार्रवाई पर जोर दिया है। लोनिवि के सहायक अभियंता अजय प्रकाश के अनुसार निरीक्षण करवाया जाएगा। जिन स्थानों पर डामरीकरण उखड़ा है उसे दोबारा दुरुस्त किया जाएगा।

error: Content is protected !!