🔳 प्रशासन की छापेमारी में हुआ अनियमितताओं का खुलासा
🔳 34 होम स्टे संचालकों को नोटिस भेजेगा प्रशासन
🔳 प्रशासन की एकाएक हुई कार्रवाई से संचालकों में मचा हड़कंप
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने पर्यटक सीजन से पूर्व नियमों के विरुद्ध संचालित होमस्टे संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने करीब 48 होमस्टे में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 13 होमस्टे का संचालन निरस्त करने की संस्तुति कर दी। जबकि 34 को नोटिस भेजने की तैयारी शुरु कर दी गई है। उप जिलाधिकारी मोनिका के अनुसार नियमों का उल्लंघन कर संचालित होमस्टे कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
रविवार को उपजिलाधिकारी मोनिका के अगुवाई में प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने गरमपानी, खैरना, रातीघाट, पाडली, कैंची, निगलाट,प्यूडा, मोना, काकडी़घाट समेत तमाम स्थानों में ताबड़तोड़ छापे मारे। प्रशासन के एकाएक चले अभियान से होम स्टे संचालकों में हड़कंप मच गया। 34 होमस्टे में अनियमिताओं का खुलासा होने पर पाई नोटिस भेजने की तैयारी शुरु कर दी गई जबकि 13 होमस्टे बगैर पंजीकरण संचालित होते मिले। टीम ने सभी 13 होमस्टे का संचालन निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति कर दी है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक रवि पांडे, मोहम्मद शकील, रुपा भारती आदि मौजूद रहे।