◾ लंबे समय से सड़क हो चुकी बदहाल, गड्ढे बन चुके थे नासूर
◾ कुजगढ़ पुल से बचौडी़ गांव तक गड्ढों से मिलेगी निजात
◾ लंबे समय से खबर के माध्यम से जोर-शोर से उठाया जा रहा था मुद्दा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आखिरकार एक बार फिर तीखी नजर समाचार पोर्टल की मुहिम रंग लाई है। रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर अब गड्ढों के झटको से निजात मिल सकेगी। लगभग पांच लाख रुपये की लागत से दो किलोमीटर दायरे में पेजवर्क का कार्य शुरू हो गया है। गड्ढों से निजात दिलाए जाने का मुद्दा समाचार के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जा रहा था।
भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर कुंजगढ़ पुल से बचौडी़ गांव तक बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना का सबब बन चुके थे। गांव के वासिदों को आवाजाही में हो रही समस्या का मुद्दा तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया। हरकत में आए संबंधित विभाग ने सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मुहिम शुरू कर दी है। लगभग पांच लाख रुपये की लागत से सड़क पर पेजवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से सड़क बदहाल हालत में थी। कई बाइक सवार रपट कर चोटिल भी हो चुके थे वही आवाजाही में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कुजगढ़ पुल से दो किलोमीटर दायरे में पेंचवर्क का कार्य होने से बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों कोरण, धारी, खैरनी, घंघरेठी तथा ताड़ीखेत ब्लाक के भी तमाम गांवों को आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केके पांडे के अनुसार गुणवत्तायुक्त कार्य के साथ ही समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर कार्य शुरू होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप खनायत, सुनील मेहरा, रमेश खनायत, बिशन सिंह जंतवाल, अनुराग बिष्ट, विरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह आदि ने खुशी जताई है।