◾ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा दायित्व
◾संगठन व पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है इसके तहत संगठनात्मक मजबूती को कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाने लगी है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मंजू को जिला महामंत्री जबकि ललिता को बेतालघाट एससी प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए जुटने का आह्वान किया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भतरौजखान निवासी मंजू पंत को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि ललिता आर्य को बेतालघाट महिला कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। ललिता जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करेंगी। जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस की नीति रीती गांव-गांव पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करा आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की है। मंजू पंत व ललिता को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पूर्व विधायक संजीव आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतीश नैनवाल, चंपा बोहरा, नंदन कुमार, जंग बहादुर मेहरा, प्रदीप पंत, आदि लोगों ने खुशी जताई है।