🔳 राम रावण युद्ध के शानदार मंचन ने किया मंत्रमुग्ध
🔳 कलाकारों ने शानदार अभिनय के दम पर बटोरी तालियां
🔳 भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ रामलीला मैदान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में भगवान पुरुषोत्तम राम के अहंकारी रावण वध के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के दम पर समां बांधा। भगवान राम के जयकारों के बीच राज्याभिषेक से माहौल भक्तिमय हो उठा।
रामलीला मंचन के आखिरी दिन मंचन का लुत्फ उठाने दूरदराज के क्षेत्रों से सैकड़ों दर्शक गरमपानी स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। अहिरावण वध के बाद रावण वध का शानदार मंचन किया गया। मंच पर राम रावण युद्ध से दर्शक रोमांचित हो उठे। भीषण युद्ध के बाद पुरुषोत्तम भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध कर दिया। रावण वध होते ही समूचा रामलीला मैदान भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। रावण वध के बाद भगवान राम के माता सीता को लेकर अयोध्या लौटने व राज्याभिषेक के मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कलाकारों का खूब उत्साहवर्धन किया। रामलीला कमेटी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, रामलीला कमेटी के भास्कर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, प्रताप सिंह गौणी, त्रिभुवन पाठक, पंकज त्रिपाठी, बालम पिनारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!