
🔳 होटल के कमरे में चली गोली से टैक्सी चालक की दर्दनाक मौत
🔳 कमरे में मृतक समेत पांच लोगों की मौजूदगी की चर्चा
🔳 रेस्टोरेंट स्वामी की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली
🔳 हत्या या हादसा जांच के बाद ही रहस्यमय से उठेगा पर्दा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र स्थित होटल में देर रात करीब होटल स्वामी की रिवाल्वर से चली गोली से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा के समय कमरे में मृतक समेत पांच लोगों की मौजूदगी की चर्चा है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने हत्या या हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच शुरु कर दी है।
कैंची क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट के एक कमरे में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई है। होटल स्वामी की रिवाल्वर से संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली बेतालघाट ब्लॉक के गडखेत गांव निवासी आनंद सिंह शाही (39 वर्ष) को जा लगी जिसे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर मृतक, होटल स्वामी समेत पांच लोगों की मौजूदगी की चर्चा सामने आई है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भवाली मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले मृतक के स्वजनो को सूचना भेजी। फॉरेंसिक टीम को मौके में बुलाया गया। होटल के कमरे में हुए गोलीकांड से सनसनी फैल गई। लोग हत्या या हादसा को लेकर आशंका जताने लगे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पत्नी, बेटा व ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के की वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया की कमरे को शील कर दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा।




