🔳एसपी क्राइम ने किया खैरना चौकी का निरीक्षण
🔳पुलिसकर्मियों को दिए विभिन्न दिशा निर्देश
🔳शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर दिया जोर
🔳अराजक तत्वों पर भी पैनी नजर रखने के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने खैरना चौकी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अभिलेखों की जांच कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए। साफ कहा नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
गुरुवार को एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने खैरना चौकी का निरीक्षण कर मताहतों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाए जाने को ठोस कदम उठाए जाने को कहा। जमा किए गए लाइसेंसी शस्त्र, हवालात, मालखाने का निरीक्षण किया। उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने को कहा। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से क्षेत्र में गस्त बढ़ाने के साथ निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को मुस्तैद रहने तथा संदिग्धों पर नजर रखने को कहा। नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। साफ कहा की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।




