◾केंद्रीय मंत्री ने जनसमस्याएं सुन दिलाया भरोसा
◾सरस्वती शिशु मंदिर के लिए पांच लाख रुपये किए मंजूर
◾शिवालय में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में भी की शिरकत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गरमपानी खैरना क्षेत्र का दौरा कर जन समस्याएं जानी। सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न कार्यों के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। खैरना स्थित शिवालय में शिव महापुराण ज्ञान कथा यज्ञ में भी शिरकत की। बाद में केंद्रीय मंत्री ने जनसमस्याएं सुन प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा क्षेत्रवासियों को दिया।
शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट गरमपानी पहुंचे। मंडल कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं संग खैरना स्थित शिवालय पहुंचे जहां शिव महापुराण कथा में भाग लिया। बाद में केंद्रीय मंत्री ने सरस्वती शिशु मंदिर को जाने वाले निर्माणधीन रास्ते का निरीक्षण किया। विद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। टीआरसी खैरना में क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री को कई समस्याएं बताई । केंद्रीय मंत्री ने प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह, बेतालघाट अध्यक्ष नंदी खुल्बे, भगवत सिंह, उमेश बर्गली, मनीष तिवारी, दीवान सिंह, प्रताप सिंह बोहरा, चंपा जलाल, पंकज जोशी, प्रवीन पडलिया, दीप चंद्र, लाभांशु पिनारी, सुरेंद्र अधिकारी, मदन मेहरा, रईस अहमद, हीरा सिंह, मोहन सिंह, बचे सिंह, रणजीत जीना आदि मौजूद रहे।
