🔳 तीन महीने से भी अधिक समय से संचालन ठप
🔳 गांवों के लोगों के लिए दूरदराज रुख करना बना मजबूरी
🔳 यात्रियों व पर्यटकों को भी करना पड़ रहा परेशानी का सामना
🔳 कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध न लेने से लोगों में नाराजगी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टैट हाईवे पर बमस्यू बाजार क्षेत्र में लगा एटीएम तीन महीने से भी अधिक समय से बंद होने से तमाम गांवों व स्टेट हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरी में एटीएम संबंधी कार्य के लिए दूरदराज रुख करना पड़ रहा है।
स्टेट हाईवे पर बमस्यू बाजार क्षेत्र में लगा पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम सफेद हांथी बन चुका है। आसपास के तमाम गांवों के मध्य में स्थित एटीएम से सैकड़ों लोग लाभान्वित होते हैं पर तीन महीने से भी अधिक समय से एटीएम के बंद होने से लोग परेशान है। स्टेट हाईवे पर आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार एटीएम संबंधी कार्य के लिए खैरना, गरमपानी, भवाली, रानीखेत को रुख करना मजबूरी बन चुका है बावजूद बैंक प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा। कई बार एटीएम के संचालन को कहा भी था चुका है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। दीपक गोस्वामी, महेंद्र देव, मनोज मेहरा, पंकज मेहरा, मोहन देव, गुड्डू देव, श्याम सिंह, आंनद सिंह, हिमांशु नेगी, मोहित सिंह आदि ने एटीएम संचालित किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक कहा की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
