🔳 विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बनाए शानदार माॅडल
🔳 संविधान दिवस पर जीआइसी भुजान में हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳 संविधान निर्माता के आदर्शों को आत्मसात करने का किया गया आह्वान
🔳 विद्यालय में मैथ्स व सांइस सर्कल गतिविधियों का भी हुआ श्रीगणेश
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में संविधान दिवस पर केंद्रीय संचार ब्यूरो व सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने आकर्षक विज्ञान माॅडल्स की प्रस्तुति से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में काजल विजेता बनी।
बुधवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने संविधान दिवस पर विस्तार से जानकारी साझा की। कहा की सुविधान की बदौलत ही आज समाज के प्रत्येक तबके को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं। संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने सुचेता कृपलानी, सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने विज्ञान का जादू समेत विज्ञान विषय पर ज्ञानवर्धक माॅडल्स की प्रस्तुति से सबको हैरान कर दिया। एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा 11 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण विषय पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में काजल ने जीत दर्ज की जबकि सुमित दूसरे व भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया।विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मैथ्स व सांइस सर्कल गतिविधियों में जूनियर व सिनियर वर्ग में प्रतियोगिता हुई जिसमें विशाल रावत, गौरव रावत, हर्षित, प्रमोद, अराध्या, सुमित, दिव्यांशु, मीरा, निशा ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्राएं अंजली, माही, ज्योति, वर्षा, दीया, वंदना, विशाखा, हर्षिता, शिवानी, पीहू, योगिता ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से तालियां बटोरी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट, जिंप सदस्य प्रतिनिधि गोपाल सिंह कनवाल, रत्नाकर शुक्ल, श्रद्वा गुरुरानी, दीपक शर्मा, गोपेश बिष्ट, दीपक सिंह , ऐश्वर्या, रेणु, भूपेंद्र कुमार, ललित मोहन जोशी, नीतू आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!