🔳 विद्यार्थियों से किया गया नशे से दूर रहने का आह्वान
🔳 सीएचसी बेतालघाट के चिकित्सकों ने बताए नशे के दुष्परिणाम
🔳 जीआइसी बेतालघाट में हुआ नशा जागरुकता कार्यक्रम
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में नशा मुक्ति अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में लोगों को भी जागरुक करने का आह्वान किया गया। शिक्षक व कवि राजकुमार भंडारी ने नशे पर जागरुकता गीत की प्रस्तुति दी।
बुधवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज व राजीव अभिनव विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीएचसी बेतालघाट के डा. रतनदीप व डा. हर्ष पाल ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली जानलेवा बिमारियों की जानकारी दी। बताया की नशा शरीर को खोखला कर देता है तथा मानसिक रुप से भी बिमार कर देता है। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कंचन सती ने बताया की नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ ही परिवार की अपने परिवार के लोगों की जिंदगी को भी बर्बाद कर देता है। कहा की विद्यार्थियों ने समाज में भी लोगों को नशे के प्रति जागरुक करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे की चपेट में आने से बचाया जिस सके। कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव सिंह ने किया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में पहुंचने पर सीएचसी बेतालघाट के चिकित्सकों का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।

error: Content is protected !!