🔳 विद्यार्थियों को दी गई कई अहम जानकारियां
🔳 समाज को भी जागरुक करने का किया गया आह्वान
🔳 वाद विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया प्रतियोगिता
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में एचआईवी एड्स जागरुकता अभियान के तहत हुई गोष्ठी में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
सोमवार को एड्स दिवस पर जीजीआइसी बेतालघाट में हुए विश्व एड्स दिवस पर हुए जागरुकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। रोग फैलने के कारण तथा बचाव के बारे में बताया गया। सीएचसी बेतालघाट के रोहित कुमार आर्या ने कहा की एड्स बिमारी से बचने को जानकारी ही बचाव है। बताया की लोगों को जागरुक करने को सरकार व स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगीता ने ने विद्यार्थियों से गोष्ठी से मिली जानकारी से समाज के लोगों को भी जागरुक करने का आह्वान किया। जागरुकता गोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर व वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य भारती आर्या ने सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की कई शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।




