= सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती का हुआ गठन
= मतदान प्रक्रिया के साथ संपन्न हुआ चुनाव
= नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

(((दलिप नेगी/मनोज पडलिया/मदन सिंह/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में शिशु भारती का गठन किया गया। प्रियांशी साह अध्यक्ष तथा गौरव बोहरा को सेनापति चुना गया। शिशु भारती के पदाधिकारियों ने मनोयोग से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
खैरना स्थित सरस्वति शिशु मंदिर खैरना में बुधवार को शिशु भारती की कार्यकारिणी का गठन किया गया। शिशु भारती गठन कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट ने की। मतदान प्रक्रिया के जरिऐ चुनाव समपन्न कराए गए। परिणाम में प्रियांशी साह अध्यक्ष, नेहा बधानी मंत्री तथा गौरव बोहरा को सेनापति चुना गया। विद्यालय की आचार्य बबीता आर्या तथा संगीता साह ने शिशु भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी विभागों के प्रमुखों को उनके कार्यों व दायित्व की जानकारी दी। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी गंभीरता के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।