= दिल्ली से देघाट बस सेवा गरमपानी खैरना टूनाकोट, मंडलकोट होते हुए की जाए संचालित
= परिवहन मंत्री चंदन राम दास को सौंपा गया ज्ञापन

(((विजय रौतेला/कमल बधानी/विरेंद्र सिंह की रिपोर्ट)))

दिल्ली से देघाट बस सेवा वाया गरमपानी टूनाकोट मंडलकोट चलाए जाने की पुरजोर मांग उठी है। परिवहन मंत्री चंदन राम दास को ज्ञापन सौप नैनीताल व अल्मोडा़ जनपद के गांवों को जोड़ते हुए बस सेवा शुरू किए जाने की मांग उठी है। बस सेवा वाया गरमपानी, भुजान, टूनाकोट शुरू होने से तमाम गांवों को इसका लाभ मिलेगा।
टूनाकोट गांव निवासी सुनील सिंह मेहरा ने परिवहन मंत्री चंदन राम दास को ज्ञापन सौंप दिल्ली से देघाट तक रोडवेज सेवा को वाया गरमपानी, खैरना, भुजान, टूनाकोट, मंडलकोट, रिची होते हुए संचालित किए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि बस सेवा से तमाम गांवों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। भुजान , रिची मोटर मार्ग पर चापड़, सुखोली, टूनाकोट मंडलकोट, विशालकोट, लछीना, मनारी समेत तमाम गांव है गांवों के लोगों को मुख्य बाजार क्षेत्र से गरमपानी खैरना व आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि दिल्ली से देघाट बस सेवा वाया गरमपानी, खैरना, भुजान, मंडलकोट संचालित की जाए तो हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकेगा। सुनील मेहरा ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास से बस सेवा संचालित किए जाने की पुरजोर मांग की है।