🔳जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में किया दमदार प्रदर्शन
🔳चक्का फेंक मुकाबले में पाया पहला स्थान
🔳विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मेधावी को किया गया सम्मानित

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

हल्द्वानी में हुए जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट की मेधावी प्रीति ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में मेधावी को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रीति से शानदार प्रदर्शन का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में हुए जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट की छात्रा प्रीति ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को शिकस्त दे पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रीति ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए टिकट पक्का कर लिया है। बुधवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में मेधावी प्रीति को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भारती आर्या, क्रीडा प्रभारी कविता परिहार समेत अन्य शिक्षकों व अभिभावकों ने प्रीति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी मेडल जीतने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!