🔳 सीढ़ी उतरने में परेशान होता देख डूयूटी दे रहा जवान आया आगे
🔳 श्रद्धालु की मदद कर आश्रम गेट तक पहुंचाया
🔳 मददगार बने पीआरडी जवान की स्थानीय लोगों ने की सराहना
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा के दर पर शीश झुकाने पहुंच रहे।व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए पुलिसकर्मी, होमगार्ड व पीआरडी जवान मुस्तैद से फर्ज निभा रहे हैं तो वहीं मानवता की मिशाल भी पेश कर रहे हैं। मुख्य गेट पर तैनात पीआरडी जवान जब बाबा के दर पर पहुंचे श्रद्धालु का सहारा बना तो हर किसी ने सराहना की।
बाबा नीब करौरी के धाम में रोजाना देश प्रदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर से हाईवे पर स्थित आश्रम के मुख्य गेट तक बाबा भक्तों की कतार लग जा रही है। बारिश हो या तेज धूप बाबा भक्तों में बस अपने अराध्य के आगे मत्था टेकने की धुन सवार है। व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाले पुलिस, प्रशासन व होमगार्ड तथा पीआरडी के जवान भी श्रद्धालुओं की मदद को मुस्तैद है। डूयूटी दे रहे कर्मचारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं की बाबा भक्त आसानी से मंदिर में आवाजाही कर सके। बुधवार को जब एक बाबा भक्त आश्रम की सीढ़ियां उतरने में परेशानी का सामना करने लगा तो मुख्य गेट पर डूयूटी दे रहा पीआरडी जवान पंकज रावत ने मदद को हाथ आगे बढ़ाए लिए। बाबा भक्त को आसानी से सीढ़ियों से नीचे तक लाकर मंदिर में प्रवेश करवाया। पीआरडी जवान के सहयोग करने पर श्रद्धालु ने आभार व्यक्त किया वहीं स्थानीय लोगों ने भी जवान की सराहना की।
