🔳 एकाएक हुए घटनाक्रम से व्यापारिक राजनितिक में हुई हलचल
🔳 नए व्यापारिक संगठन के अस्तित्व में आने की चर्चा
🔳 व्यापारियों ने इस्तीफे को दिया निजी कारणों का हवाला
🔳 व्यापारियों के हित में हमेशा संघर्षरत रहने का दावा
🔳 व्यापार मंडल में फूट की भी चर्चा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे व्यापारी ने समर्थकों के साथ संगठन की प्राथमिकता सदस्यता से त्यागपत्र दे हलचल बड़ा दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा को भेजें त्यागपत्र में व्यापारियों ने निजी कारणों का हवाला दिया है पर एकाएक त्यागपत्र देने से बाजार में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। चुनाव के बाद एकाएक हुए घटनाक्रम को संगठन में फूट पड़ने का अंदेशा भी व्यक्त किया जा रहा है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल से संबद्ध गरमपानी, खैरना ईकाई का बीते रविवार को ही चुनाव संपन्न हुआ है। अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह व पुष्कर सिंह पनौरा के बीच मुकाबला हुआ। चुनाव में नरेंद्र ने पुष्कर को 44 मतों के अंतर से हरा दिया। नरेंद्र को 166 जबकि पुष्कर को 122 मत प्राप्त हुए। शुक्रवार को एकाएक हुए नाटकीय घटनाक्रम में पुष्कर सिंह पनौरा ने अपने कई समर्थकों के संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे हलचल बड़ा दी है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा को भेजें त्यागपत्र में व्यापारियों ने निजी कारणों से त्यागपत्र का हवाला दिया है पर चुनाव के कुछ दिन बाद ही व्यापारियों के त्यागपत्र देने से स्थानीय व्यापारी भी सख्ते में आ गए हैं। कुछ व्यापारी इसे किसी नए व्यापारिक संगठन के अस्तित्व में आने की तैयारी से जोड़ रहे हैं तो कुछ चुनाव के बाद बदले हालातों को संगठन में फूट की नजरों से देख रहे हैं हालांकि अब देखना रोचक होगा कि त्यागपत्र देने के बाद अब व्यापारी अगला कदम क्या उठाते हैं। पुष्कर सिंह पनौरा व अन्य व्यापारियों के अनुसार प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अब व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को खुलकर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान योगेश आर्या, विजय गोस्वामी, कैलाश कुमार, करन, विवेक वर्मा, नंदन सिंह, दीपू जलाल, दिनेश मेहता, महेश आर्या, हरीश लाल, सुनील आदि मौजूद रहे।
