◾हाइवे से सटे गांवों में खैरना पुलिस ने चलाया अभियान
◾गांव के वासिदों से सत्यापन अभियान में सहयोग का आह्वान
◾ मिशन मर्यादा के तहत भी 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

नगरीय क्षेत्रों के बाद अब गांवों में पुलिस टीम ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। खैरना पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे सटे गांवों में विशेष सत्यापन अभियान चला एक मकान मालिक का दस हजार रुपये का चालान किया। गांवों के वासिदों से सत्यापन अभियान में सहयोग की अपील की गई। मिशन मर्यादा के तहत भी 13 लोगों पर कार्रवाई की गई।
सोमवार को चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने हाइवे से सटे गांवों की ओर रुख किया। लोहाली, चमड़ियां, उल्गौर, रुप सिंह धूरा,गौणा, जौरासी आदि गांवों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे मजदूरों का सत्यापन न कराने पर एक मकान मालिक का दस हजार रुपये का चालान किया गया। ग्रामीणों को गांव में पहुंचने बाहरी मजदूरों, श्रमिकों के सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। बाद में मिशन मर्यादा के तहत अभियान चला कोसी नदी में नहाने, गंदगी करने व हुड़दंग करने पर 13 लोगों के चालान काट 3250 रुपये जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी ने कहा की अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!