= विशेष अभियान चला डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों का किया सत्यापन
= बगैर सत्यापन रह रहे लोगों पर लगाया जुर्माना
= भवन स्वामियों को भी दी गई सख्त हिदायत

(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))

खैरना चौकी पुलिस ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। बगैर सत्यापन क्षेत्र में रह रहे लोगों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया वहीं भवन स्वामियों को भी किराएदार रखने पर सत्यापन कराए जाने की सख्त हिदायत दी गई। दो टूक कहा कि कोताही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
खैरना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने बाजार क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया। बगैर सत्यापन क्षेत्र में रह रहे लोगों पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। क्षेत्र के भवन स्वामियों को सख्त हिदायत दी गई कि किराएदार रखे जाने के साथ ही पुलिस चौकी में किराएदार का सत्यापन जरूर कराएं। कोताही बरतने पर मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने चेताया कि हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान चौकी पुलिस के राजेंद्र सती, शंकर नेगी, राजेंद्र गोस्वामी, प्रयाग जोशी, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।