🔳 खैरना व क्वारब पुलिस की टीम ने कसा शिकंजा
🔳 अवैध शराब के साथ गंगोरी व गैराडी लटवाल निवासी व्यक्ति दबोचे
🔳 पुलिस का दावा आगे भी जारी रहेगा अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खैरना व क्वारब पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विशेष अभियान चलाकर अलग अलग क्षेत्रों से दो लोगों को अवैध शराब के साथ दबोच गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मंगलवार को चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब बिक्री पर अंकुश को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान गंगोरी क्षेत्र में एक व्यक्ति को अवैध शराब के 56 पव्वे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में राजेंद्र सती व जगदीश धामी शामिल रहे। इधर क्वारब चौकी प्रभारी आंनदी टम्टा के नेतृत्व में चले अभियान में टीम ने गैराडी लटवाल निवासी व्यक्ति को अवैध शराब के 90 पव्वो के साथ दबोचा। टीम में प्रेम प्रकाश व आंनद राणा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!