◾नदी में नहाने, गंदगी फैलाने व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई
◾ पांच लोगों के पुलिस एक्ट में चालान, लगाया जुर्माना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
चौकी पुलिस खैरना ने मिशन मर्यादा के तहत कोसी व शिप्रा नदी में गंदगी फैलाने, गहराई वाले स्थानों पर नहाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। एकाएक हुई पुलिस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मिशन मर्यादा अभियान चलाया। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के समीप बहने वाली शिप्रा व कोसी नदी क्षेत्र में गहराई वाले स्थानों पर नहाने तथा गंदगी फैलाने वालों व सार्वजनिक क्षेत्रों में शराब पीने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस एक्ट में चालान कर 1250 रुपये जुर्माना वसूला गया। एकाएक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एएसआई गिरीश चंद्र टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।
