🔳 एमबी व पुलिस एक्ट में चालान कर वसूले साढ़े बारह हजार रुपये जुर्माना
🔳 पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व ग्रामीण सड़कों पर चला अभियान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

दीपावली महापर्व पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व ग्रामीण सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खैरना पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान काटे। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मचा रहा।
गुरुवार को खैरना चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने हाईवे व आसपास की ग्रामीण सड़कों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को रडार पर लिया गया। तेज रफ्तार, बगैर कागजात व ओवरलोड वाहन दौड़ा रहे करीब बीस वाहन चालकों के एमबी एक्ट में चालान कर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। नियमों के पालन की अपील भी की। चेताया की दूसरी बार पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस टीम ने गरमपानी, खैरना व आसपास के बाजार क्षेत्रों में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले दस लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाया। चौकी प्रभारी के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी, आंनद बल्लभ शास्त्री आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!