🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कसा शिकंजा
🔳 स्कूटी सवार में नशे की पुष्टि पर स्कूटी सीज
🔳 अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद के बोर्डर पर पुलिस ने चलाया अभियान
🔳 एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना पुलिस की टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान कर आठ हजार दो सौ पचास रुपये जुर्माना वसूला। नशे में स्कूटी दौड़ने पर स्कूटी सीज कर चालक पर जुर्माना लगाया। पुलिस के एकाएक अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
खैरना पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल की अगुवाई में हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर तेज रफ्तार, बगैर कागजात, ओवरलोड वाहन दौड़ाने वाले 13 वाहन चालकों के चालान कर साढ़े छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। अल्मोड़ा से नैनीताल की ओर जा रहे स्कूटी सवार के नशे में पुष्टि होने पर स्कूटी सीज कर चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने हाईवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाकर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले सात अराजक तत्वों के खिलाफ 1750 रुपये जुर्माना वसूला। चौकी प्रभारी ने चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।




