🔳विशेष चैकिंग अभियान चला किए गए ताबड़तोड़ चालान
🔳नियमों का उल्लघंन करने वालों को लगाई फटकार
🔳पुलिस के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर पुलिस ने नकेल कस दी है। विशेष चैकिंग अभियान चलाकर कई छोटे बड़े वाहन चालकों का चालान कर जुर्माना वसूला। यातायात नियमों की जानकारी दे पालन करने का आह्वान किया। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
हाइवे पर लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ अब चौकी पुलिस खैरना की टीम ने सख्त रुख अपना लिया है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने हाइवे पर छड़ा बाजार के समीप विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेज रफ्तार, ओवर लोडिंग, अधूरे कागजात वाहन दौड़ाने पर आठ छोटे बड़े वाहनों का चालान कर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। तीन लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर साढ़े सात सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। यातायात नियमों की जानकारी दे नियमों का पालन करने को कहा। चेताया की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।