🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳 विद्यालय से उपलब्ध सुविधाओं की दी गई जानकारी
🔳 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी भी हुए सम्मानित
🔳 अभिभावकों से बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

राजकीय इंटर कॉलेज हल्सों कोरण में हुए कार्यक्रम में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। शिक्षकों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक, खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने विद्यार्थियों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
सोमवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जैडा, दिलिप सिंह बोहरा, शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष कुबेर सिंह, ग्राम प्रधान रेनू देवी, प्रधान अखिलेश कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समाजसेवी दिलिप सिंह बोहरा ने कहा की राज्य व केंद्र सरकार सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत नौनिहालों के हितों के लिए गंभीरता से कार्य कर रही। कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। अभिभावकों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सुनील जोशी ने कहा की विद्यालय का बोर्ड परीक्षाफल शानदार रहा है। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन भुवनेश कुमार ने किया। नव प्रवेशी विद्यार्थियों को उपहार भी दिए गए। इस दौरान जीवन चंद्र पांडे, सचिन पंत, भूपेंद्र प्रकाश, सौरभ सिंह, विद्या सागर, प्रदीप सिंह, राजीव पांडे, सुनील कुमार, चंद्र शेखर भट्ट, योगेश उपाध्याय, संजय कुमार, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!