🔳अतिसंवेदनशील लोहाली की पहाड़ी में जेसीबी मशीन से कर डाला गया खदान
🔳बुनियाद खोदे जाने से भूस्खलन का जोखिम हुआ दोगुना
🔳जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हुए यात्री
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खदान प्रतिबंधित करने की उठाई मांग
🔳पूर्व में पहाड़ी से पत्थर व भूस्खलन से दस से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर मानवजनित आपदा की तैयारी कर ली गई है। अतिसंवेदनशील लोहाली क्षेत्र में पहाड़ी से भारी-भरकम लोडर मशीन से की जा रही छेड़छाड़ भविष्य में बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। पहाड़ी को नुकसान पहुंचा रहे श्रमिक ठेकेदार के पास अनुमति का दावा कर रहे हैं जबकि एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार पहाड़ी खदान की कोई अनुमति नहीं दी गई है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खतरनाक पहाड़ी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई ‌है।
कुमाऊं की लाइफ लाइन को दुरुस्त करने के बजाय जोखिम बढ़ाया जा रहा है। लोहाली क्षेत्र में जर्जर हालत में पहुंच चुकी पहाड़ी पर भारी भरकम लोडर मशीन से खदान कर मानवजनित आपदा को न्यौता दिया जा रहा है। पूर्व में पहाड़ी से हुए भूस्खलन व पत्थरों के गिरने से दस से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। खस्ताहाल हो चुकी पहाड़ी की बुनियाद पर खदान होने से खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। आवाजाही भी खतरनाक हो चुकी है‌। हवा के तेज झोंकों से भी पहाड़ी से मलबा व पत्थर हाइवे पर गिरने शुरु हो जा रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार पहाड़ी पर हो रहे खदान पर रोक लगाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। लगातार मनमानी कर पहाड़ी पर खदान किया जा रहा है। आवाजाही खतरनाक होती जा रही है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। लगातार बड़ी घटना का अंदेशा बना हुआ है। आरोप लगाया की खदान करने वाले एनएच विभाग से अनुमति होने का हवाला दे रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना, विरेन्द्र सिंह, मनीष तिवारी ने खदान पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है। मनमानी पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार खदान की कोई भी अनुमति नहीं दी गई है। जल्द निरीक्षण किया जाएगा।

error: Content is protected !!