🔳 ग्रामीणों ने उठाया सड़क व पेयजल संबंधी मुद्दे
🔳 समस्याओं के समाधान की उठाई पुरजोर मांग
🔳 दर्जा राज्यमंत्री ने दिलाया समस्याओं के समाधान का भरोसा
🔳 पंचायत भवन, स्कूल तथा पशु सेवा केंद्र के भी देखे हालात
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर गांवों में पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या को ग्रामीणों ने समस्याओं का पुलिंदा सौंपा। पेयजल योजना निर्माण व सड़क निर्माण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने फडिका, जिनोली, तडी़, खलाड़, पांगकटारा समेत तमाम गांवों का पैदल दौरा कर जनसमस्याएं सुनी। कई विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क साध गांवों व्याप्त समस्याओं के समाधान को निर्देशित किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बुधलाकोटी ने दशकों पुरानी खलाड फडिका जिनोली मोटर मार्ग के साढ़े तीन किमी मिलान का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। ग्राम प्रधान जिनोली हेमा बोहरा ने फडिका गांव के लिए पेयजल योजना निर्माण की मांग उठाई। पांगकटारा के ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर डामरीकरण व बदहाल पंचायत भवन को दुरुस्त करने को दर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने लोधिया पशु केंद्र, पांगकटारा पंचायत भवन व विद्यालय की स्थिति भी दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या को दिखाई। दर्जा राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया की समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, पूर्व प्रधान हरीश भारती, माधो सिंह, ईश्वर सिंह, पूरन बोहरा, मोहन सिंह बोहरा, अनिल बधानी, सतीश बधानी, महेंद्र सिंह, बिशन सिंह शाही, डूंगर शाही, हर्ष शाही, त्रिलोक शाही आदि मौजूद रहे।




