🔳कोसी घाटी में रंग बिरंगे फूलों से सजी दुकानों व घरों की देहरियां
🔳हर्षोल्लास के साथ मनाया गया फूलदैई त्यौहार
🔳मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳नौनिहालों को बांटे गए उपहार, घरों में बने विभिन्न पकवान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

चैत्र मास की संक्रान्ति पर कोसी घाटी में पारंपरिक फूलदेई त्यौहार हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। घरों व दुकानों की देहरी रंग बिरंगे फूलों से सजी रही। नौनिहालों को उपहार बांटे गए। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। घरों में विभिन्न पकवान भी तैयार किए गए।
शनिवार को सुबह से ही नौनिहाल रंग बिरंगे परिधानों में सज-धज कर मंदिरों में पूजा अर्चना को पहुंचे। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद बच्चों ने घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की देहरी में फूल व चावल बिखेर कर फूल देई छम्मा देई, जतुक देला, उतुक सई…………फूल देई छम्मा देई, देई द्वार भरी भकार………। गाते हुए त्यौहार की शुरुआत की। गरमपानी, खैरना, सुयालबाड़ी , सुयालखेत, बेतालघाट, सिमलखा, धनियाकोट, रातीघाट, कैंची, धारी, खैरनी समेत तमाम गांवों में त्यौहार की धूम मची रही। दुकानदारों व घरों के बुजुर्गो ने देहरी पूजन को पहुंचे नौनिहालों को उपहार बांटे। मिष्ठान वितरित कर त्यौहार में मिठास भरी। घर घर विशेष पकवान भी तैयार किए गए। मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई ‌। देर शाम तक मंदिरों में भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया।

error: Content is protected !!