🔳खरीददारी को बाजार पहुंचे ग्रामीण मायूस होकर वापस लौटे
🔳मजबूरी में भवाली व रानीखेत को करना पड़ा रुख
🔳पर्व के समय एटीएम मशीन खराब होने पर व्यापारियों में नाराजगी
🔳स्थानीय व्यापारियों ने लगाया कारोबार प्रभावित होने का आरोप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में दो बैंकों के एटीएम खराब होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। दूरदराज के गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचे लोगों को एटीएम मशीन खराब होने से मायूसी होकर वापस लौटना पड़ा। त्यौहार के समय मशीन खराब होने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। व्यापारियों ने सेवा सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

रविवार को आसपास के गांवों से लोग खरीददारी करने खैरना बाजार पहुंचे। उतरैणी पर्व से पहले बाजार में चहल पहल भी बढ़ गई। लोगों ने खरीददारी को पैसे निकालने को बैंक ऑफ बड़ौदा तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खैरना शाखा में लगे एटीएम मशीन की ओर रुख किया पर दोनों बैंकों की एटीएम मशीन खराब होने से ग्रामीण मायूस हो गए। धनराशि न होने से लोगों ने खरीददारी करने में कतराने लगे। कुछ लोगों ने भवाली व रानीखेत पहुंचकर एटीएम से पैसा निकाला। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह ने त्यौहार के ठिक पहले दो बैंकों की सेवा पर सवाल उठाए। आरोप लगाया की दोनों बैंकों की मशीन खराब होने से स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित हो गया। सिल्टोना गांव से पहुंचे महेंद्र कुमार, जौरासी के धर्मेंद्र नेगी, धूरा गांव के गजेन्द्र, हिडा़म गांव के कृष्णा,नीतू आर्या, नंदन राम , उमेश सिंह जलाल पंकज करायत आदि उपभोक्ताओं ने भी एटीएम मशीन खराब होने पर रोष जताया। बीओबी के शाखा प्रबंधक संतोष राजवंशी के अनुसार सेवा सुचारु किए जाने के प्रयास शुरु कर दिया गया है।

error: Content is protected !!