◾ एकाएक तादाद बढ़ने से किसान चिंतित
◾आजिविका का साधन होता जा रहा चौपट
◾ वन विभाग से की समस्या से समाधान की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विकासखंड बेतालघाट के हल्सों गांव में मोर किसानों के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। खेतों में उपज को चट कर दिए जाने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है‌। ग्रामीणों ने वन विभाग से समस्या से समाधान की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। जंगली जानवरों के साथ ही बंदर परेशानी का सबब बने हुए हैं। आपदा के ज़ख्म आज तक नहीं भर सके हैं। अब एकाएक मोर की बढ़ती तादाद चिंता का विषय बन गई है। मोर खेतों से उपज को चट कर जा रहे हैं। गेहूं, धनिया, हरी मिर्च, लहसुन समेत कई उपज को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसानों को नुकसान बढ़ता जा रहा है। गांवों में आय का एकमात्र साधन खेतीबाड़ी चौपट होती जा रही है जिससे परेशानी बढ़ते ही जा रही है। स्थानीय खुशहाल सिंह हाल्सी के अनुसार एकाएक मोर के कुनबा बढ़ते ही जा रहा है। काफि संख्या में मोर खेतों में पहुंच उपज को खत्म कर दें रहे हैं जिस कारण नुकसान बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से समस्या के समाधान को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।