🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाम समस्याओं की ओर भी खिंचा ध्यान
🔳 कई अहम बिंदुओं पर भी की विस्तार से चर्चा
🔳 समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
🔳 चौरसा गांव में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के चौरासा गांव में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को बेतालघाट भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने कई समस्याओं के समाधान को ज्ञापन सौंपे। कैबिनेट मंत्री से बेतालघाट की सड़कों के लिए प्रथम चरण के बजट को अवमुक्त करने की गुहार लगाई। कैबिनेट मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
गुरुवार को चौरसा गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री से मिले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर कैबिनेट मंत्री का ध्यान खिंचा। शासन स्तर पर सड़कों की प्रथम चरण के कार्यो की वित्तीय स्वीकृति की धनराशि अवमुक्त करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने गांवों की समस्याओं के समाधान को भी कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यकर्ताओं को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। संगठनात्मक मजबूती को एकजुटता से कार्य करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल प्रतिनिधि तारा भंडारी, महामंत्री आंनद सिंह जलाल, किसान मोर्चा के कीर्ती बल्लभ भंडारी, जगदीश नाथ गोस्वामी, विशाल मेहरा आदि मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!