🔳वाहन में सवार यात्रियों की बाल बाल बची जिंदगी
🔳पहाड़ी के आग से राख होने के बाद अब गिरने लगे पत्थर
🔳बदहाल हाइवे पर गिरते पत्थरों ने बढ़ाया जोखिम
🔳दिन भर खतरे के बीच आवाजाही करते रहे यात्री व पर्यटक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पाडली क्षेत्र में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से यात्री वाहन बाल बाल बच गया। गनीमत रही की यात्री वाहन सुरक्षित निकल गया। दिन भर खतरे के यात्री वाहन आवाजाही करते रहे। देर शाम तक हाइवे पर गिरे पत्थरों को नहीं हटाया जा सका जिससे जोखिम दोगुना बढ़ गया।
बुधवार को हाइवे पर दुर्घटनाओं के लिहाज से अतिसंवेदनशील पाडली क्षेत्र में पहाड़ी से एकाएक पत्थरों की बरसात शुरु हो गई। आवाजाही कर रहा यात्री वाहन से चपेट में आने से बाल बाल बच गया। गनीमत रही की वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। लगातार पत्थर गिरने से अन्य वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए। लगातार पत्थर गिरने से हड़कंप मच गया। काफि देर आवाजाही ठप रही। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद वाहन चालकों ने जान जोखिम में डाल आवाजाही शुरु की। क्षेत्रवासियों के अनुसार हाइवे से सटी पहाड़ी आग की चपेट में आकर राख हो चुकी है ऐसे में तेज हवा चलने पर भी पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरु हो जा रहे हैं। देर शाम तक हाइवे पर गिरे पत्थरों को नहीं हटाए जाने से खतरा दोगुना बढ़ गया दो पहिया वाहन चालक कई बार रपटने से बचें। पत्थरों को न हटाए जाने से लोगों ने गहरी नाराजगी जताई।




