= दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल
= सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर

(((कुबेर जीना/अंकित सुयाल/महेंद्र कनवाल/विजय रौतेला की रिपोर्ट)))

अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर मध्य रात्री नावली के समीप यात्री वाहन खड़े ट्रक के पीछे जा भिडा़। दुर्घटना में यात्री वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से हाईवे पर जाम भी लगा रहा। चौकी पुलिस खैरना ने यातायात सुचारू कराया।
डीडीहाट निवासी बलवंत सिंह टेंपो ट्रैक्स वाहन यूके 04पीए 1305 में अपने एक अन्य साथी को लेकर हल्द्वानी से डीडीहाट को रवाना हुआ। चालक मध्य रात्री अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के समीप नावली क्षेत्र में पहुंचा ही था कि एकाएक चालक को नींद की झपकी आ गई। नतीजतन चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा तथा हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा भिडा़। एकाएक हुई टक्कर से हड़कंप मच गया। वाहन के अंदर फंसे चालक बलवंत सिंह को आवाजाही कर रहे वाहन चालको ने बमुश्किल बाहर निकाला। उपचार के लिए निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इधर वाहनों की भिड़ंत से हाईवे पर जाम भी लगा रहा है। आवाजाही कर रहे छोटे बड़े वाहन जहां तहां फंस गए। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। बमुश्किल यातायात सुचारू कराया।