🔳 21 वर्ष की आयु में ही रखा राजनीति में कदम
🔳 गांवों से मिला भारी समर्थन और जीत लिया चुनाव
🔳 राजनीति के मंझे खिलाड़ियों को दी करारी शिकस्त
🔳 गांवों में विकास व समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
गडस्यारी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में काकड़ीघाट निवासी 21वर्षीय निशा कनवाल ने शानदार जीत हासिल कर गांवों की राजनीति में नया इतिहास लिख दिया है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी निशा को सबसे अधिक 2776 मत मिले। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ने गांवों की समस्या के सामाधान का संकल्प लिया है। निशा की जीत से समर्थक भी काफि उत्साहित हैं।
प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा प्रत्याशी मतदाताओं की पहली पसंद बने हैं। मतदाताओं ने गांव की सरकार की कमान युवाओं को सौंप नई परंपरा की नींव रखी है। बेतालघाट ब्लॉक में कई युवाओं ने जीत हासिल की है तो वहीं पड़ोसी ताड़ीखेत ब्लॉक की गडस्यारी जिला पंचायत सीट पर भी मतदाताओं ने 21 वर्षीय युवा बेटी को भारी मतों से जीत दिलाई है। काकड़ीघाट के वरिष्ठ व्यापारी नेता गोपाल सिंह कनवाल की पुत्री निशा ने पहली बार पंचायत चुनाव में उतरकर राजनिति के धुरंधरों को धूल चटा दी। निशा ने 2776 मत पाकर शानदार जीत हासिल की है। स्नातक की छात्रा निशा के अनुसार मतदाताओं ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। गांवों में व्याप्त समस्याओं के समाधान तथा विकास योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने को हर संभव प्रयास किया जाएगा। निशा ने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया है।
