🔳 स्टेट हाईवे पर पिलखोली क्षेत्र का मामला
🔳 बंद कलमठ को माना जा रहा बड़ा कारण
🔳 व्यापारी नेता ने लोनिवि के अधिकारियों से साधा संपर्क
🔳 अधिशासी अभियंता बोले – होगा निरीक्षण, कलमठ भी खुलेआम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पिलखोली क्षेत्र में मकानों में दरारें गहराने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं। लंबे समय से स्टेट हाईवे पर बंद कलमठ से पानी के रिसाव से आवासीय भवनों में दरारें गहराने का अंदेशा जताया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल कलमठ को खोलने की मांग उठाई है।
स्टेट हाईवे पर पिलखोली क्षेत्र में बालम सिंह, दीवान सिंह, हर सिंह के आवासीय भवनों में जगह जगह दरारें सामने आने से भवन स्वामी व उनका परिवार चिंतित हैं। लगातार बढ़ रही दरारों से दहशत भी बनी हुई है। स्थानीय लोग स्टेट हाईवे पर बाजार क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी को बने कलमठ के बंद पड़े होने को धंसाव का अंदेशा जता रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने लोनिवि के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तत्काल कलमठ खोलने तथा धंसाव का कारण पता लगाने की मांग उठाई है ताकि समय रहते आवासीय मकानों पर मंडरा रहा खतरा टाला जा सके। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीप चंद्र पांडे के अनुसार जल्द ही टीम भेजकर निरीक्षण करवाया जाएगा। कलमठ भी खुलवाया जाएगा।

error: Content is protected !!