🔳 12 सिमलखा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने किया नामांकन
🔳 पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से की एकजुटता से चुनाव में उतरने का आह्वान
🔳 टिकट न मिलने से मायूस दावेदार भी नामांकन की दौड़ में
🔳 मुकाबला रोचक होने की उम्मीद, कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
जिला पंचायत की 12 सिमलखा सीट से भाजपा के आंनद सिंह जलाल ने समर्थकों साथ नैनीताल पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। प्रत्याशी ने दावा किया की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है। टिकट न मिलने से नाराज दावेदारों के चुनाव में उतरने के ऐलान से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है हालांकि अभी कांग्रेस ने पत्ते न खोलकर प्रत्याशियों को बैचेन कर रखा है।
बेतालघाट ब्लॉक की सिमलखा जिला पंचायत सीट पर रोचक मुकाबले की उम्मीद है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आंनद सिंह जलाल ने शुक्रवार को समर्थकों साथ नैनीताल पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। विधायक सरिता आर्या समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। शाम होते होते सिमलखा सीट से टिकट की दौड़ में शामिल बेतालघाट के कार्यकता के चुनाव लड़ने व जल्द नामांकन कराने के ऐलान से क्षेत्र के कई कार्यकर्ता असहज हो गए। टिकट न मिलने से मायूस कार्यकर्ता के चुनाव में उतरने के ऐलान से अब मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। पहले से ही आधा दर्जन नाम चुनाव की रेस में शामिल हैं वहीं कांग्रेस से अभी कोई भी नाम सामने न आने से बैचेनी बढ़ गई है। उम्मीद लगाई जा रही है की कांग्रेस भी जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। ऐसे में यदि दो दलों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ तो तीसरे प्रत्याशी के मैदान मारने की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है। बहरहाल इतना तय है की किसी भी दल के बागी पूरे चुनाव में समीकरण पलट पूरा खेल बदल सकते हैं।
