= पंचायत प्रतिनिधि, व्यापारियों व पुलिस की संयुक्त बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा
= व्यापारियों ने जाम से निजात दिलाए जाने की उठाई मांग
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना चौकी में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्रवासियों ने जाम की समस्या के निस्तारण तथा लगातार बढ़ते नशे पर अंकुश लगाए जाने की पुरजोर मांग उठाई। नवनियुक्त चौकी प्रभारी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया साथ ही मिलजुलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
गुरुवार को चौकी परिसर में हुई बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने तमाम समस्याएं गिनाई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार जाम लगने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूलो की छुट्टी के वक्त दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। वाहनों की कतार लगने से व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांवों में लगातार बढ़ते नशे नौनिहालों तक के नशे की जद में आने की आशंका पर नाराजगी जताई गई। नवनियुक्त चौकी प्रभारी दलीप कुमार ने कहा कि जाम की समस्या से निपटने को ठोस प्रयास किया जाएगा। कहा की गांवो पर नशे के खात्मे को अभियान चलाया जाएगा। चौकी प्रभारी ने मिलजुलकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया साथ ही समय-समय पर राय मशवरे की बात कही। इस दौरान अर्जुन सिंह बिष्ट, राजेंद्र गोस्वामी, प्रयाग जोशी, हर्षवर्धन, राजेंद्र सती, शंकर नेगी, गिरीश चंद्र टम्टा, भास्कर आर्या, कमल सिंह नेगी, संजय बिष्ट, एनके आर्या, हितेश चंद्र, चंद्र प्रकाश, धाम सिंह, नीरज जलाल, कैलाश नैनवाल, विजय आदि मौजूद रहे।
