◾ बाबा नीम करौली आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश
◾ भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे बांधा समां
◾ 2 मई को महाआरती व पूर्णाहुति के बाद होगा कथा का पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समां बांधा। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
बुधवार को बाबा नीम करौली आश्रम काकड़ीघाट में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरु हुई। धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास आचार्य श्री पद्म उपाध्याय ने कथा पाठ किया। कहा की सच्चे मन से कथा सुनने मात्र से ही तमाम कष्टों का निवारण होता है। कहा की सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले मनुष्य के साथ हमेशा ईश्वर साथ रहते हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा श्रवण को आसपास के सुयालबाडी़, नैनीपुल, लोहाली, गरमपानी, खैरना, जौरासी, भवाली, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, हल्द्वानी से भी बाबा भक्तों का सैलाब उमड़ा। 2 मई को महाआरती व पूर्णाआहुती के साथ कथा का पारायण होगा। मंदिर समिति से जुड़े सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।