🔳 स्थानीय लोगों ने हो हल्ला कर बामुश्किल बचाई जान
🔳 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में किया गया महिला का उपचार
🔳 अस्पताल के रास्ते में भी कटखने बंदर बन रहे परेशानी
🔳 लगातार बढ़ रहे आंतक से लोग परेशान, बढ़ी अनहोनी का अंदेशा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
कोसी घाटी में कटखने बंदरों का आंतक तेज हो गया है। धारी गांव से खरीददारी को खैरना बाजार पहुंची महिला को बंदरों के झुंड ने घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने हो हल्ला मचाकर बामुश्किल महिला को बचाया। सीएचसी में महिला का उपचार किया गया। सीएचसी परिसर में भी स्वास्थ्य कर्मी बंदरों के आंतक से परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
गुरुवार को बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव निवासी नेहा घर का सामना खरीदने बाजार पहुंची। खरीददारी कर वह वापस लौट ही रही थी की तभी बीच बाजार बंदरों के झुंड ने उसे घेर उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों महिला को बचाने दौड़े। हो हल्ला कर बामुश्किल महिला को बचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में महिला का उपचार किया गया। बाजार में लगातार बढ़ रहे कटखने बंदरों के आंतक से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। सीएचसी गरमपानी के आसपास भी बंदरों के उत्पात से स्वास्थ्य कर्मी भी तमाम परेशानियों से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार डूयूटी पर आने व जाने पर कटखने बंदर काटने दौड़ रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, मनीष तिवारी, मनोज नैनवाल, कैलाश नैनवाल, दीपक सिंह बिष्ट आदि ने वन विभाग से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को ठोस कदम उठाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
