◾एक से नौ अगस्त तक चलेगा अभियान एक अक्टूबर को दिल्ली कूच की तैयारी
◾राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में हुई बैठक में तैयार हुई रणनीति
◾आंदोलन को धार देने को सहयोगी संगठनों ने भी कसी कमर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में हुई जिला इकाई की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। एक से नौ अगस्त तक सांसदों के घर घंटी बजाओ कार्यक्रम तथा एक अक्टूबर को दिल्ली में रैली व धरना प्रदर्शन की तैयारी पर मंथन हुआ। सहयोगी संगठनों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
सरस्वती माध्यमिक विद्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने की। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा की लंबे आंदोलन के बावजूद हक की आवाज नहीं सुनी जा रही है जो न्यायसंगत नहीं है। ब्लॉक व जिला ईकाई के सदस्यों ने 1अगस्त से 9 अगस्त तक सांसदों के घर घंटी बजाओ कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की। तय हुआ की 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली में होने वाली विशाल रैली व धरना प्रदर्शन में भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी की जाएगी। पदाधिकारियों को कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई।जिला ईकाई के सहयोगी संगठनों ने भी आंदोलन को धार देने में हर संभव मदद का भरोसा दिया। सर्वसम्मति से तय किया गया की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन द्वाराहाट ईकाई सचिव नंदा बल्लभ मैनाली ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ किशोर जोशी,सदस्य प्रदेश कोर कमेटी धीरेन्द्र पाठक,जिला संरक्षक मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, स्वास्थ्य मिनिस्ट्रियल एसोशिएशन अध्यक्ष महेन्द्र गोसाईं, हरीश फुलोरिया, गणेश भट्ट, मोहन जोशी, डा. बच्चन सिंह बिष्ट, डा. मनोज जोशी, कैलाश जोशी, राजू लटवाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!