🔳कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने टेका बाबा के दर पर मत्था
🔳पूजा अर्चना कर देश – प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 श्रद्धालुओं से मिलकर पूछी कुशलक्षेम, रामनवमी की दी शुभकामनाएं
🔳भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेका। विशेष पूजा अर्चना कर ध्यान लगाया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा की बाबा के आशीर्वाद से प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।
बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। रामनवमी पर सीएम के कैंची धाम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बाबा के दर पर मत्था टेका। मंदिर परिसर स्थित शिला के समीप हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। देश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। सीएम ने मंदिर प्रबंधन समिति से वार्ता कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली। मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भेंट की। पत्रकारों से बातचीत में सीएम धामी ने कहा की बाबा नीम करौरी का आशीर्वाद सब पर हमेशा बना रहता है। बाबा के आशीर्वाद से ही भाजपा पांचों सीटें पर विजयी होगी। और नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनकर देश की कमान संभालेंगे। कहा की विपक्षी दल चुनाव मैदान में कहीं भी नहीं है। जवाबी सवाल में कहा की तहसील का नाम भी जल्द कैंची धाम होगा। सीएम ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। श्रद्धालुओं को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। कुछ देर मंदिर में रुकने के बाद सीएम घोड़ाखाल को रवाना हो गए। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह, भावना मेहरा, हेम आर्या, मनोज जोशी, मदन मेहरा, मदन मोहन कैड़ा, शिवांशु जोशी, गिरीश तिवारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, भुवन आर्या आदि मौजूद रहे।




