🔳 केंद्र के संचालन को पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा
🔳 जिला पर्यटन अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
🔳 बहुमंजिला पार्किंग, मैडिटेशन सेंटर निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा
🔳 गुणवत्तायुक्त कार्यों के साथ तय समय पर कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग, मैडिटेशन सेंटर व पर्यटक सुविधा केंद्र का जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दे तय समय पर गुणवत्तायुक्त कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में मंदिर माला मिशन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न कार्य गतिमान है। बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के साथ मेडिटेशन सेंटर व पर्यटन सूचना केंद्र का कार्य जोर-शोर से गतिमान है। वहीं शिप्रा नदी पर सेतू का निर्माण भी किया जाना है। बुधवार को जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति जानने कैंची पहुंचे। पर्यटन सूचना केंद्र का कार्य पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया। केंद्र संचालन व आसपास किए जा रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों संग चर्चा की। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना के साथ निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग व मेडिटेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय पर कार्य पूरे किए जाने को निर्देशित किया। जिला पर्यटन अधिकारी ने मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन से भी कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ ही मंदिर ट्रस्ट सदस्य मौजूद रहे।