◾ पीएम के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में साझा किए विचार
◾ विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रोत्साहन पत्र सौंप किया गया सम्मानित
◾क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी, बताई बड़ी उपलब्धि
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विचार साझा करने के लिए जीआइसी बेतालघाट की मेधावी तेजस्विता सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोत्साहन पत्र मिला है। विद्यालय में हुए कार्यक्रम में मेधावी को प्रोत्साहन पत्र के साथ सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जीआइसी बेतालघाट के छात्र शहजादा कोहिनूर के बाद अब छात्रा तेजस्विता सिंह को विचार साझा करने पर प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोत्साहन पत्र भेजा गया है। प्रोत्साहन पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से युवा पीढ़ी की उर्जा, आत्मविश्वास व क्षमताओं पर गर्व व्यक्त किया गया है। मंगलवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने मेधावी तेजस्विता सिंह को प्रोत्साहन पत्र सौंप सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा की तेजस्विता ने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री से प्रोत्साहन पत्र मिलना बड़ी उपलब्धि है। तेजस्विता विद्यालय में तैनात रसायन विज्ञान विषय के प्रवक्ता एबी सिंह की बेटी हैं। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार भंडारी ने किया। इस दौरान डा. अरविंद मिश्रा, केडी सिंह, राजपाल सिंह, मोहन लाल, कुसुम पाल, पीएन बुधौडी, एसएस रौतेला, सत्यदेव, रघुवर दत्त आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!