🔳 जानलेवा लोहाली की अतिसंवेदनशील पहाड़ी के उपचार को तेज हुई कवायद
🔳 बजट मिलने के बाद कार्यदाई कंपनी ने शुरु किया पहले चरण का कार्य
🔳 पहाड़ी की मिट्टी व पत्थर के सेंपल एकत्र करने का काम भी शुरु
🔳 सड़क व भूतल मंत्रालय भारत सरकार से मिला है 35 करोड़ रुपये का बजट
🔳 खतरा टालने को होना है सुरक्षात्मक कार्य व पहाड़ी का उपचार
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील लोहाली की पहाड़ी के उपचार को कवायद तेज हो गई है। सड़क व भूतल मंत्रालय भारत सरकार से मिले लगभग 35 करोड़ रुपये के बजट से पहाड़ी से खतरा टालने को दिल्ली की कार्यदाई संस्था ने ड्रोन सर्वे के साथ ही चट्टान से पत्थर व मिट्टी का सेंपल एकत्र करने का कार्य शुरु कर दिया है। सेंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे जबकि ड्रोन सर्वे रिपोर्ट से डिजाइन को अंतिम रुप दिया जाएगा।
हाईवे पर खतरनाक लोहाली की पहाड़ी से खतरा टालने को जद्दोजहद तेज हो गई है। पहाड़ी से गिरे पत्थरों से पूर्व में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। लगाकर स्थित बिगड़ने पर पहाड़ी से खतरा टालने को एनएच प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा। मामले को गंभीरता से सड़क व भूतल मंत्रालय भारत सरकार ने करीब 35 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी। बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य का जिम्मा दिल्ली की केसीसी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया। बुधवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवेश हुड्डा व साइड इंजिनियर धीरज हर्बोला ने मय टीम मौके पर पहुंच पहले चरण के कार्य में ड्रोन सर्वे कर पहाड़ी की स्थिति का जायजा ले रिपोर्ट तैयार की। अलग अलग एंगल से सर्वे कर भौगौलिक परिस्थितियां भी भांपी गई। पहाड़ी की मिट्टी व पत्थर के सैंपल एकत्र करने का कार्य भी शुरु किया गया। सेंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा ताकी उनकी सही स्थिति का आंकलन किया जा सके। कंपनी के साइड इंजिनियर धीरज हर्बोला के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद पहाड़ी से खतरा टालने को किए जाने वाले कार्य का विशेष डिजाइन तैयार किया जाएगा। जल्द निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा ताकी समय रहते पहाड़ी से बढ़ रहे खतरे को टाला जा सके। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार गुणवत्ता युक्त कराए जाएंगे। रोजाना मॉनिटरिंग भी की जाएगी।




