🔳खैरना स्थित कार्यालय में हुई बैठक में अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳पीसीसी व जिलाध्यक्ष ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
🔳दूरदराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
🔳पार्टी प्रत्याशी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की अहम बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर लोकसभा भेजने का संकल्प लिया गया।
सोमवार को खैरना स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल व पीसीसी सतीश नैनवाल ने आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए। पीसीसी सतीश नैनवाल ने सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी को प्रत्येक बूथ से विजयी बनाने का आह्वान किया। कहा की इस बार के चुनाव में आमजन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भाजपा को करारा जवाब देगा। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संगठनात्मक कार्यों का फिडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से कहा की भाजपा के सांसद ने गांवों की सुध नहीं ली। नगरीय क्षेत्रों में भी हवा हवाई दौरे किए। लोग सांसद को देखने तक को तरस गए। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रुपरेखा भी तैयार की। कार्यक्रम की सफलता को बकायदा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस दौरान पीसीसी केदार पलड़िया, वरिष्ठ कांग्रेसी जंग बहादुर मेहरा, जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान हंसा सुयाल, नंदन सिंह जंतवाल, कृपाल सिंह मेहरा, कमलेश जोशी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, पुष्कर पनौरा, सुरेश जोशी, भुवन तिवारी, कुंदन सिंह, कमलेश फुलारा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!