🔳थुआ ब्लॉक निवासी किसान ने लगाए गंभीर आरोप
🔳पचास लाख रुपये के मुआवजा वितरण पर खड़े किए गंभीर सवाल
🔳सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के आधार पर बीस लाख से अधिक का बंदरबांट का जताया अंदेशा
🔳मामले के खुलासे को अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का दावा
🔳लोहाली – थुआ – ताड़ीखेत मोटर मार्ग का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मोटर मार्ग निर्माण की जद में आई जमीनों पर बांटे जा रहे पचास लाख रुपये से अधिक के मुआवजे पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय किसान ने सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के आधार पर करीब बीस लाख रुपये से भी अधिक के मुआवजे में बडे़ घपले का आरोप लगा हड़कंप मचा दिया है। आरोप लगाया है की सरकारी जमीन तक का मुआवजा बांटा गया है‌ जल्द मामले को लेकर न्यायालय को रुख करने की चेतावनी दी है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से तमाम गांवों को जोड़ने को वर्षों पूर्व लोहाली – थुआ – ताड़ीखेत मोटर मार्ग का निर्माण किया गया। सड़क निर्माण के दौरान कई किसानों की जमीन व आड़ू के बगीचे जद में आए। लंबे समय बाद अब क्षति का मुआवजा तैयार किया गया। पीएमजीएसवाई विभाग ने लगभग पचास लाख रुपये का मुआवजा तैयार किया अभी मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरु ही हो सकी थी की थुआ निवासी ललित प्रसाद ने मुआवजा वितरण पर सवाल खड़े कर दिए। आरोप लगाया की जिन लोगों की भूमि जद में नहीं आई उन्हें भी मुआवजे के दायरे में ले लाखों रुपये मुआवजा वितरित किया जा रहा है। ललित प्रसाद ने मिलीभगत कर मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर बंदरबांट किए जाने का आरोप लगा जांच की मांग भी उठाई है। गुरुवार को सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के आधार पर कहा की कई लोगों की जमीन व फलदार पेड़ तक नहीं है उन्हें भी एक से डेढ़ लाख रुपये तक मुआवजा दिया गया है जबकि कुछ लोगों को सरकारी जमीन का भी मुआवजा बांटा गया है। ललित ने लगभग बीस लाख रुपये से भी अधिक के मुआवजे वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगा जांच के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।

error: Content is protected !!