🔳खैरना पुलिस की टीम को दी रोमांचक मुकाबले में शिकस्त
🔳नीरज को दिया गया मैन ऑफ द मैच का खिताब
🔳ब्यासी गांव में हुआ किक्रेट चैम्पियनशिप का आगाज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में किक्रेट चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुकाबला ब्यासी एकादश की टीम ने जीत लिया। विजेता टीम ने दो ओवर शेष रहते खैरना पुलिस की टीम को शिकस्त दी। मैन ऑफ मैच का पुरुस्कार नीरज जलाल को दिया गया।
ब्यासी गांव स्थित खेल मैदान पर किक्रेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने किया। चौकी प्रभारी दिलीप ने खिलाड़ियों से खेल मैदान खेल भावना का परिचय दे शानदार प्रदर्शन का आह्वान किया। चौकी प्रभारी ने आयोजन समिति सदस्यों की भी सराहना की कहा की खेलो का आयोजन कर युवाओं को ग़लत कामों की ओर जाने से रोका जा सकता है। उद्घाटन मुकाबला मेजबान ब्यासी व खैरना पुलिस की टीम के बीच खेला गया। पुलिस टीम के कप्तान राजेंद्र सती ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। प्रयाग जोशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से पुलिस टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 82 रन का स्कोर खड़ा किया। विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्यासी की टीम ने दो ओवर शेष रहते विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतर प्रदर्शन पर नीरज जलाल मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस दौरान आयोजन समिति के गौरव कुमार, राहुल कुमार, जगदीश, मंयक कुमार आदि मौजूद रहे।




